सऊदी नहीं ईरान चाहता है सीरिया संकट का राजनैतिक समाधानः विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने बल दिया है कि ईरान, सऊदी अरब के विपरीत, सीरिया संकट के राजनैतिक समाधान का प्रयास कर रहा है।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अमरीकी समाचार समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्ज़ में अपने लेख में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के सऊदी अरब के दौरे और रियाज़-वाशिंग्टन के बीच 110 अरब डाॅलर के हथियारों के समझौते की ओर संकेत करते हुए लिखा कि यह समझौता, वाशिंग्टन के कंधे से अतिरिक्त ख़र्चे को कम कर सकता है और न ही सऊदी अरब सऊदी अरब की दीर्घावधि सुरुक्षा को पूरा कर सकता है जैसा कि अमरीकी दावा करता है कि यह समझौता सऊदी अरब की सुरक्षा को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगा।
श्री जवाद ज़रीफ़ ने इस बात पर बल दिया कि सऊदी अरब इस समझौते का पैसा अदा करने में सक्षम नहीं है, कहा कि ट्रम्प ईरान के पड़ोसी देश सऊदी अरब से ग़ुंडा टैक्स लेने में व्यस्त हैं।
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि सऊदी अरब आतंकवाद के समर्थन की परिधि में यमन और सीरिया में सीरिया की सेना और स्वयं सेवी बलों से युद्ध में व्यस्त है जो दाइश और अलक़ायदा के आतंकियों से मुक़ाबले में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विदेशशमंत्री ने कहा कि सऊदी अरब ईरानोफ़ोबिया और दुनिया में पथभ्रष्ट वहाबी विचारधारा फैलाने के लिए लाखों डाॅलर ख़र्च कर रहा है और यही वही अलक़ायदा और दाइश तथा अन्य आतंकवादी गुटों की विचारधारा है जिसने कराची से मैन्चेस्टर तक तबाही मचा रखी है जबकि ईरान, इराक़ और सीरिया में चरमपंथ की भेंट चढ़ने वालों की सहायता कर रहा है। (AK)