शत्रु का उद्देश्य ईरान की प्रगति को रोकना हैः मोहसिन रेज़ाई
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i43814-शत्रु_का_उद्देश्य_ईरान_की_प्रगति_को_रोकना_हैः_मोहसिन_रेज़ाई
ईरान की हित संरक्षक परिषद के सचिव ने कहा है कि ईरान के भीतर आतंकवादी कार्यवाहियों से शत्रु का उद्देश्य, देश की प्रगति एंव विकास को रोकना है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun १६, २०१७ १८:३० Asia/Kolkata
  • शत्रु का उद्देश्य ईरान की प्रगति को रोकना हैः मोहसिन रेज़ाई

ईरान की हित संरक्षक परिषद के सचिव ने कहा है कि ईरान के भीतर आतंकवादी कार्यवाहियों से शत्रु का उद्देश्य, देश की प्रगति एंव विकास को रोकना है।

मोहसिन रेज़ाई ने शुक्रवार को पवित्र नगर मशहद में अपने एक संबोधन में कहा कि इस्लामी क्रांति के शत्रुओं ने क्रांति के आरंभ में ही ईरान के भीतर आतंकवादी कार्यवाहिंया आरंभ कर दी थीं।  उन्होंने कहा कि बाद में शत्रुओं ने प्रतिबंध का हथकंडा अपनाया।  मोहसिन रेज़ाई ने कहा कि ईरानी राष्ट्र से मुक़ाबले के लिए शत्रु द्वारा अपनाई गई दोनो चालों को जनता ने विफल बना दिया।  उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ईरान के शत्रुओं ने आतंकवाद और प्रतिबंधों दोनों के माध्यम से मनोवैज्ञानिक युद्ध छेड़ रखा है। 

मोहसिन रेज़ाई ने अपने संबोधन के एक अन्य भाग में कहा कि आले सऊद के पूर्व शासक, आतंकवादी गुटों के साथ अपने संबन्धों को छिपाते थे किंतु आले सऊद के वर्तमान शासक अमरीका के खुले समर्थन से इस्लामी गणतंत्र ईरान के सामने आ गए हैं।  उन्होंने कहा कि ईरानी जनता की होशियारी और दूरदर्शिता से वे पराजित होकर मुंह की खाएंगे।