ईरानी नौसेना ने दुश्मनों को दी चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i44032-ईरानी_नौसेना_ने_दुश्मनों_को_दी_चेतावनी
ईरान की नौसेना के कमान्डर ने कहा है कि यदि बुरा चाहने वालों ने ईरान के विरुद्ध कोई कार्यवाही की तो उनको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jun २०, २०१७ १०:३८ Asia/Kolkata
  • ईरानी नौसेना ने दुश्मनों को दी चेतावनी

ईरान की नौसेना के कमान्डर ने कहा है कि यदि बुरा चाहने वालों ने ईरान के विरुद्ध कोई कार्यवाही की तो उनको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

ईरानी नौसेना के कमान्डर ब्रिगेडियर जनरल यूसुफ़ क़ुरबानी ने मंगलवार को राजधानी तेहरान में नौसेना की एक बैठक और बैतुल मुक़द्दस अभियान के बारे में होने वाली एक कांफ़्रेंस में कहा कि देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में हालात अच्छे हैं और देश के सुरक्षा बल पूरी शक्ति से सीमाओं की रक्षा में व्यस्त हैं।

ईरानी नौसेना के कमान्डर ने यह बयान करते हुए कि ईरान एक सुरक्षित द्वीप समझा जाता है, कहा कि वरिष्ठ नेता और संघर्षकर्ताओं के पवित्र अस्तित्व के कारण ईरान में उचित सुरक्षा है।

श्री यूसुफ़ क़ुरबानी ने सीरिया में आतंकवादियों के ठिकानों पर आईआरजीसी द्वारा मीज़ाइल हमले की ओर संकेत करते हुए कहा कि देश की रक्षा क्षमताओं के एक छोटे से भाग का प्रयोग करते हुए कुछ मीज़ाइलों के हमलों से दुश्मन बौखला गये हैं। 

उनका कहना था कि देश की सशस्त्र सेनाएं पूरी एकता व एकजुटता के साथ मैदान में मौजूद हैं और यही कारण है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवादियों का शीघ्र की सफ़ाया कर दिया गया। (AK)