ईरान ने आतंकवादियों और उसके स्वामियों को तमाचा रसीद कर दियाः रक्षामंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i44072-ईरान_ने_आतंकवादियों_और_उसके_स्वामियों_को_तमाचा_रसीद_कर_दियाः_रक्षामंत्री
ईरान के रक्षामंत्री ने कहा है कि तेहरान, हर स्तर के क्षेत्रीय और विदेशी ख़तरों का मुंह तोड़ जवाब देने में तनिक भी संकोच नहीं करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २०, २०१७ १८:५८ Asia/Kolkata
  • ईरान ने आतंकवादियों और उसके स्वामियों को तमाचा रसीद कर दियाः रक्षामंत्री

ईरान के रक्षामंत्री ने कहा है कि तेहरान, हर स्तर के क्षेत्रीय और विदेशी ख़तरों का मुंह तोड़ जवाब देने में तनिक भी संकोच नहीं करेगा।

रक्षामंत्री ब्रिगेडियर हुसैन दहक़ान ने तेहरान में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान की रक्षा  रणनीती, ठोस और सक्रिय रक्षा पर आधारित है। उन्होंने कहा कि इसी रणनीति के आधार पर ईरान अपने मीज़ाइल कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर विस्तृत कर रहा है जिनमें धरती से धरती पर मार करने वाले क्रूज़ और बैलेस्टिक मीज़ाइल भी शामिल हैं और इनमें ठोस और तरल दोनों प्रकार के ईंधनों का प्रयोग किया जाता है।

ईरान के रक्षामंत्री ने सीरिया में आतंकवादी गुट दाइश के ठिकानों पर आईआरजीसी के मीज़ाइल हमलों की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह कार्यवाही हमारी मीज़ाइल क्षमता का केवल एक छोटा सा नमूना है।

रक्षामंत्री जनरल हुसैन दहक़ान ने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेना ने सीरिया में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर तेहरान के आतंकवादी हमलों के योजनाकारों और योजना पर अमल करने वालों के मुंह पर भी हल्का सा तमाचा रसीद किया है।

रक्षामंत्री ने कहा कि ईरान भविष्य में हर ख़तरे का पूरी शक्ति के साथ मुंहतोड़ उत्तर देगा। (AK)