पाकिस्तान में भीषण तेल टैंकर हादसे पर ईरान की ओर से संवेदना
Jun २५, २०१७ ११:०० Asia/Kolkata
ईरान ने पाकिस्तान में हुए भीषण टैंकर हादसे पर संवेदना प्रकट की है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने पाकिस्तान में तेल टैंकर दुर्घटना पर दुख जताते हुए पाकिस्तानी राष्ट्र व सरकार और इस घटना के पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
रविवार की सुबह पाकिस्तान के पंजाब राज्य के बहावलपुर शहर के राजमार्ग में एक तेल टैंकर के उलटने और फिर उसमें धमाके से आग लगने की घटना में कम से कम 127 लोग हताहत और 200 के क़रीब घायल हुए हैं।
पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल जियो के अनुसार, स्थानीय लोग पलटे हुए टैंक से ज़मीन पर गिरा तेल इकट्ठा कर रहे थे कि टैंकर में धमाका हुआ और आग लग गयी। (MAQ/N)
टैग्स