अमरीका ने आतंकवाद के असली स्रोतों पर बंद कर ली हैं आंखें,
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने कहा कि यह बड़े खेद की बात है कि अमरीका की सरकार ने व्यापारिक लाभ के कारण अमरीका के भीतर आतंकवाद के असली ज़िम्मेदारों की ओर से अपनी आंखें बंद कर ली हैं और वह ग़लत निशानदेही कर रही है।
बहराम क़ासेमी ने अमरीका में छह मुस्लिम देशों के नागरिकों के प्रवेश को कंट्रोल किए जाने संबंधी अदालत के फ़ैसले पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि यह फ़ैसला अस्थायी है और अकतूबर में इस पर पुनरविचार किया जाएगा लेकिन फिर भी अमरीकी अधिकारियों के दावों के बिल्कुल विपरीत यह इस बात की निशानी है कि इस देश का शासन मुसलमानों के संबंध में अन्यायपूर्ण और भेदभावपूर्ण बर्ताव कर रहा है।
बहराम क़ासेमी ने अमरीकी अदालत के फ़ैसले की आलोचना करते हुए कहा कि ईरान की सरकार अमरीकी सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले की समीक्षा करके उचित जवाबी क़दम उठाएगी।