भारत को अस्तारा-अस्तारा रेल परियोजना में रूचि
ईरान में भारत के राजदूत ने कहा है कि अस्तारा-अस्तारा रेल परियोजना और उसे उत्तर- दक्षिण कॅारीडोर से जोड़ना, अंतरराष्ट्रीय व्यापार में अत्याधिक महत्वपूर्ण है और नयी दिल्ली इस रेलवे लाइन की संभावनाओं से लाभ उठाने की इच्छा रखती है।
ईरान में भारत के राजदूत सौरभ कुमार ने रविवार को ईरान के उत्तर में स्थित अस्तारा-अस्तारा रेल परियोजना का निरीक्षण किया और कहा कि अस्तारा-अस्तारा रेलवे लाइन के आरंभ से दोनों देशों के मध्य व्यापार विस्तार का महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध हो जाएगा।
उन्होंने ईरान व भारत के अच्छे संबंधों का ज़िक्र करते हुए कहा कि अस्तारा-अस्तारा रेल परियोजना का काम अच्छी तरह से आगे बढ़ा है और भारत को आशा है कि जल्दी ही यह परियोजना पूरी जाएगी और वह इस से लाभ उठा सकेगा।
अस्तारा के राज्यपाल युनुस रन्जकश ने भी इस अवसर पर कहा कि अस्तारा-अस्तारा रेलवे लाइन उत्तर- दक्षिण कॅारीडोर को पूरा करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
उन्होंने कहा कि इस रेलवे लाइन से समय की बचत होगी और दूरी भी कम होगा जिस का अंतराष्ट्रीय व्यापार पर सीधा असर पड़ेगा और यह रेलवे लाइन, आजरबाइजान गणराज्य के सहयोग से बन रही है और भविष्य में इस रेलवे लाइन की अत्याधिक महत्वपूर्ण भूमिका होगी। (Q.A.)