भारतीय राजदूत ने दी शम्स तबरेज़ी के मज़ार पर हाज़िरी
Jul १७, २०१७ १०:०५ Asia/Kolkata
भारत के राजदूत सौरभ कुमार ने ईरान के विश्व विख्यात सूफ़ी शम्स तबरेज़ी के मज़ार पर फूल चढ़ाकर श्रंद्धांजलि अर्पित की।
भारतीय राजदूत ने शम्स तबरेज़ी को इस्लामी जगत का महान सूफी बताते हुए कहा कि शम्स तबरेज़ी, मौलवी, हाफ़िज़ और सादी जैसे महान लोगों ने अपने प्रेमपूर्ण संदेशों से विश्व के राष्ट्रों के बीच एकता को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि फ़ारसी भाषा ने भारत और ईरान के बीच संपर्क पुल के रूप में काम किया है।
ज्ञात रहे कि मुहम्मद बिन अली बिन मलिकदाद तबरेज़ी, सातवीं हिजरी क़मरी के विख्यात ईरानी सूफी हैं जो शम्स तबरेज़ी या शम्सुद्दीन के नाम से प्रसिद्ध हैं। उनका मक़बरा पश्चिमोत्तरी ईरान के ख़ुई नगर के दारुस्सफ़ा व दारुलमोमेनीन में स्थित है।
टैग्स