इमाम सादिक़ अलैहिस्सलाम की शहादत पर इस्लामी जगत शोकाकुल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i45818-इमाम_सादिक़_अलैहिस्सलाम_की_शहादत_पर_इस्लामी_जगत_शोकाकुल
पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम के पौत्र इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम की शहादत के उपलक्ष्य में संसार के विभिन्न देशों में शोक मनाया जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २०, २०१७ १०:०३ Asia/Kolkata
  • इमाम सादिक़ अलैहिस्सलाम की शहादत पर इस्लामी जगत शोकाकुल

पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम के पौत्र इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम की शहादत के उपलक्ष्य में संसार के विभिन्न देशों में शोक मनाया जा रहा है।

ईरान, इराक़, लेबनान, बहरैन, सीरिया, भारत, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, नाईजीरिया और कई अन्य देशों में इमाम सादिक़ अलैहिस्सलाम की शहादत का शोक मनाया जा रहा है।इस अवसर पर ईरान के सभी छोटे बड़े शहरों में शोक सभाओं का आयोजन किया जा रहा है जिनमें वक्ता पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम के पौत्र इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम के पवित्र जीवन के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाल रहे हैं। शोक सभाओं के आयोजन का क्रम बुधवार की रात से ही शुरू हो गया था जो इस समय भी जारी है। इस संबंध में मुख्य आयोजन पवित्र नगरों मशहद, क़ुम और शीराज़ में हुए। मशहद में इमाम रज़ा और क़ुम में हज़रत मासूमा तथा शीराज़ में हज़रत शाह चेराग़ के पवित्र मज़ार श्रद्धालुओं से भरे हुए हैं जो इन हस्तियों को इमाम सादिक़ की शहादत पर श्रद्धांजली पेश कर रहे हैं।

विस्तार से पढ़ने और सुनने के लिए क्लिक करें: इमाम सादिक़ अलैहिस्सलाम की शहादत का विशेष कार्यक्रम

इसी तरह इराक़ के पवित्र नगरों कर्बला, नजफ़, काज़मैन और सामर्रा में भी इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम की शहादत के उपलक्ष्य में शोक सभाएं आयोजित हो रही हैं और लोग नौहा और मातम कर रहे हैं। भारत के विभिन्न प्रांतों के लगभग सभी शहरों से भी शोक सभाओं के आयोजन के समाचार हैं जबकि कई स्थानों पर जुलूस भी निकाले गए हैं। कई अन्य देशों में भी इमाम सादिक़ अलैहिस्सलाम की शहादत का शोक मनाया जा रहा है। (HN)