विदेशमंत्री तुर्की पहुंचे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i46566-विदेशमंत्री_तुर्की_पहुंचे
विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ एक प्रतिनिधिमंडल के साथ तुर्की गये हैं जहां वह अपने तुर्क समकक्ष मौलूद चाऊश ओग़लू से भी भेंटवार्ता करेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०१, २०१७ ०८:१७ Asia/Kolkata
  • विदेशमंत्री तुर्की पहुंचे

विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ एक प्रतिनिधिमंडल के साथ तुर्की गये हैं जहां वह अपने तुर्क समकक्ष मौलूद चाऊश ओग़लू से भी भेंटवार्ता करेंगे।

विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी के विदेशमंत्रियों की आपात कालीन बैठक में भाग लेने के लिए तुर्की के इस्तांबोल नगर पहुंचे हैं।

ओआईसी की इस बैठक में फ़िलिस्तीन के क़ुद्स और मस्जिदुल अक्सा में होने वाले हालिया परिवर्तन वार्ता के मुख्य विषय होंगे।

मस्जिदुल अक्सा में होने वाले हालिया परिवर्तन और 14 जुलाई से जायोनी सैनिकों एवं फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों के मध्य होने वाली झड़पों में 17 फिलिस्तीनी शहीद और 400 से अधिक घायल हो चुके हैं। MM