जेसीपीओए का उल्लंघनकर्ता अमरीका हैः इराक़ची
सैयद अब्बास इराक़ची ने कहा है कि अमरीका ने जेसीपीओए का उल्लंघन किया है और ईरान, अमरीकी प्रतिबंधों का उचित समय पर उत्तर देगा।
ईरान के विदेश उपमंत्री अब्बास इराक़ची ने कहा कि ईरान के विरुद्ध नए प्रतिबंध लगाकर अमरीका, तेहरान को क्षति पहुंचाना चाहता है। उन्होंने कहा कि वाशिग्टन, ईरान के सशक्त होने से भयभीत है।
अब्बास इराक़ची ने कहा कि जेसीपीओए, अमरीका के मार्ग की बहुत बड़ी बाधा बन गया है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि अमरीका, ईरान के विरुद्ध नए प्रतिबंध लगाकर इस बात का प्रयास कर रहा है कि जेसीपीओए के क्रियान्वयन में बाधाएं उत्पन्न की जाएं। उन्होंने कहा कि हम अमरीका की वर्चस्ववादी नीतियों का मुक़ाबला करते रहेंगे।
ज्ञात रहे कि अमरीकी कांग्रेस ने पिछले सप्ताह ईरान के विरुद्ध नए प्रतिबंधों के प्रस्ताव को पारित किया है। बुधवार को ट्रम्प के हस्ताक्षर के बाद यह प्रस्ताव अब क़ानून का रूप ले चुका है। ईरान के विरुद्ध अमरीका की शत्रुातपूर्ण नीतियां एेसी स्थिति में जारी हैं कि जब अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए ने इस बात की कई बार पुष्टि की है कि ईरान, जेसीपीओए के प्रति कटिबद्ध रहा है।