ईरान के सैन्य केन्द्रों का निरीक्षण स्वीकार्य नहींः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i46946-ईरान_के_सैन्य_केन्द्रों_का_निरीक्षण_स्वीकार्य_नहींः_ईरान
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीका की ओर से ईरान के सुरक्षा केन्द्रों के निरीक्षण की मांग, एक राजनीतिक उपहास है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०७, २०१७ १२:२६ Asia/Kolkata
  • ईरान के सैन्य केन्द्रों का निरीक्षण स्वीकार्य नहींः ईरान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीका की ओर से ईरान के सुरक्षा केन्द्रों के निरीक्षण की मांग, एक राजनीतिक उपहास है।

बहराम क़ासेमी ने सोमवार को पत्रकार सम्मेलन में अमरीका की ओर से ईरान के सुरक्षा केन्द्रों के निरीक्षण की मांग के बारे में कहा कि यह अस्वीकार्य है।  उन्होंने कहा कि परमाणु मामले में वार्ता के लिए पुनः वापस आने की बात को ईरान, किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करता।  बहराम क़ासेमी ने कहा कि पिछली वार्ता में जो कुछ भी प्राप्त हुआ है ईरान, उसी को आगे बढ़ाएगा।  उन्होंने कहा कि यह अमरीकी मांग, एेसा सपना है जो कभी साकार नहीं होगा।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान की ओर से सैटेलाइट लांच करने वाले सीमुर्ग़ नामक लांचर के प्रक्षेपण पर राष्ट्रसंघ में अमरीकी राजदूतके विरोध के बारे में कहा कि इस बारे में अमरीकी दावों ने अविश्वास की दीवार खड़ी कर दी है।