यमन का परिवेष्टन समाप्त किया जाएः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i47254-यमन_का_परिवेष्टन_समाप्त_किया_जाएः_ईरान
हुसैन जाबिरी अंसारी ने कहा है कि यमन युद्ध के साथ ही इस देश के परिवेष्टन को समाप्त किया जाए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug १२, २०१७ १७:१२ Asia/Kolkata
  • यमन का परिवेष्टन समाप्त किया जाएः ईरान

हुसैन जाबिरी अंसारी ने कहा है कि यमन युद्ध के साथ ही इस देश के परिवेष्टन को समाप्त किया जाए।

विदेश मंत्रालय में अरब और अफ्रीकी मामलों के प्रभारी हुसैन जाबिरी अंसारी ने शनिवार को तेहरान में इस्माईल वलद शेख से मुलाक़ात की।  जाबिरी अंसारी ने यमन के मामले में संयुक्त राष्ट्रसंघ के विशेष दूत के साथ वार्ता को सार्थक बताया।

यमन संकट के समाधान में संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रयासों का समर्थन करते हुए जाबिरी अंसारी ने आशा व्यक्त की है कि इन प्रयासों से जल्द ही यमन युद्ध रुक जाए और इस देश का परिवेष्टन समाप्त हो।  उन्होंने कहा कि राष्ट्रसंघ के दूत के साथ वार्ता में यमन संकट के समाधान के लिए सहायता के बारे में भी चर्चा हुई।