सैन्य धमकी के हथकंडे के इस्तेमाल का ज़माना गुज़र गयाः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i47350-सैन्य_धमकी_के_हथकंडे_के_इस्तेमाल_का_ज़माना_गुज़र_गयाः_ईरान
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने वेनेज़ुएला पर सैन्य हमले की अमरीकी राष्ट्रपति की धमकी की प्रतिक्रिया में कहा है कि सैन्य धमकी के हथकंडे के इस्तेमाल का ज़माना गुज़र चुका है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १३, २०१७ १८:२५ Asia/Kolkata
  • सैन्य धमकी के हथकंडे के इस्तेमाल का ज़माना गुज़र गयाः ईरान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने वेनेज़ुएला पर सैन्य हमले की अमरीकी राष्ट्रपति की धमकी की प्रतिक्रिया में कहा है कि सैन्य धमकी के हथकंडे के इस्तेमाल का ज़माना गुज़र चुका है।

बहराम क़ासेमी ने कहा कि अनुभवों से यह सिद्ध हो चुका है कि स्वाधीन देशों से अपनी अवैध और अतार्किक मांगें मनवाने के लिए उनके ख़िलाफ़ फ़ौजी धमकी और दबाव के इस्तेमाल का समय बीत चुका है। उन्होंने वेनेज़ुएला के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने और उसे सैन्य विकल्प की धमकी देने पर आधारित अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के बयान की कड़ी निंदा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने वेनेज़ुएला के आंतरिक मामलों में हर प्रकार के हस्तक्षेप का विरोध करते हुए अंतर्राष्ट्रीय नियमों के अनुसार देशों की प्रभुसत्ता और स्वाधीनता के सम्मान की ज़रूरत पर बल दिया।

 

ज्ञात रहे कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार 11 अगस्त को धमकी देते हुए कहा था कि वेनेज़ुएला के बारे में कई विकल्प मौजूद हैं जिनमें से एक सैन्य हमला है। (HN)