अमरीका ने रूहानी सरकार पर एक और इल्ज़ाम लगाया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i47534-अमरीका_ने_रूहानी_सरकार_पर_एक_और_इल्ज़ाम_लगाया
ईरान ने दुनिया में धार्मिक आज़ादी के बारे में अमरीकी विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट पर कहा है कि ईरान इस रिपोर्ट को द्वेषपूर्ण व वास्तविकता से दूर मानता कि जिसे राजनैतिक लक्ष्य साधने के लिए तय्यार किया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १६, २०१७ १३:४९ Asia/Kolkata
  • अमरीका ने रूहानी सरकार पर एक और इल्ज़ाम लगाया

ईरान ने दुनिया में धार्मिक आज़ादी के बारे में अमरीकी विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट पर कहा है कि ईरान इस रिपोर्ट को द्वेषपूर्ण व वास्तविकता से दूर मानता कि जिसे राजनैतिक लक्ष्य साधने के लिए तय्यार किया गया है।

अमरीकी विदेश मंत्रालय ने एक रिपोर्ट में ईरान पर यहूदियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करने का इल्ज़ाम लगाते हुए दावा किया कि जबसे ईरान में हसन रूहानी की सरकार सत्ता में आयी है उस वक़्त से ईरान में अल्पसंख्यक क़ैदियों की संख्या बढ़ी है।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने बल दिया कि ईरानी जनता प्रगतिशील संविधान और क़ानून के तहत आज़ादी से धार्मिक संस्कार अंजाम देते हैं और क़ानून भी इस आज़ादी का समर्थन करता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसी प्रकार कहा कि अमरीका में मुसलमान हर दिन पुलिस और सुरक्षा बल जैसे सरकारी तंत्र की ओर से भेदभावपूर्ण कार्यवाहियों का निशाना बनते हैं यहां तक कि यातना, धार्मिक आस्थाओं का अनादर और मुसलमानों की इबादतगाहों पर हमला अमरीका में एक आम बात हो चुकी है।

बहराम क़ासेमी ने कहा कि अमरीकी सरकार अन्य देशों में धार्मिक आज़ादी की स्थिति के बारे में राय क़ायम करने से पहले अपने यहां धार्मिक आज़ादी और ख़ास तौर पर मुसलमानों की धार्मिक आज़ादी के लिए व्यवहारिक क़दम उठाए। (MAQ/N)