सऊदी अरब की क्षेत्रीय नीतियों में बदलाव का स्वागत करते हैं,
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i47936-सऊदी_अरब_की_क्षेत्रीय_नीतियों_में_बदलाव_का_स्वागत_करते_हैं
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि सऊदी अरब के क्षेत्रीय नीतियों में बदलाव का हम स्वागत करते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २३, २०१७ ०७:५२ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब की क्षेत्रीय नीतियों में बदलाव का स्वागत करते हैं,

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि सऊदी अरब के क्षेत्रीय नीतियों में बदलाव का हम स्वागत करते हैं।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने एक साक्षात्कार में कहा कि ईरान हमेशा से पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंधों का इच्छुक रहा है और सऊदी अरब के बारे में भी ईरान की यही नीति है।

ज़रीफ़ ने कहा कि ईरान यह मानता है कि सऊदी अरब ने अब तक विनाशकारी क्षेत्रीय नीति अपनाई है जिसका नुक़सान ख़ुद इस देश को भी उठाना पड़ा है।

जवाद ज़रीफ़ का कहना था कि सऊदी अरब अपनी नीतियों पर पुनरविचार करे इससे रियाज़ के राष्ट्रीय हितों को फ़ायदा पहुंचेगा।

विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने कहा कि ईरान हमेशा से सऊदी अरब के साथ बातचीत के लिए तैयार रहा है लेकिन खेद की बात है कि सऊदी अरब का रवैया एसा नहीं रहा और उसने क्षेत्र में तनाव पैदा करके अपने हित प्राप्त करने की कोशिश की।

जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि ईरान चाहता है कि पश्चिमी एशिया का पूरा क्षेत्र शांत, स्थित, एकजुट और मज़बूत बने, ईरान इस स्थिति को अपने राष्ट्रीय हितों और क्षेत्र के हितों के अनुरूप देखता है।