बहरैन का दावा निराधारः ईरान
ईरान ने आतंरिक हस्तक्षेप पर आधारित बहरैन के दावे को ख़ारिज किया है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के प्रवक्ता ने बहरैन के निराधार आरोप का खण्डन करते हुए बहरैनी अधिकारियों से कहा है कि वे अपनी समस्याओं को दूसरों की गर्दन में डालने से बचें।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी बहरैन के निराधार आरोप को हास्यास्पद बताते हुए कहा है कि बहरैन के अधिकारी अपने देश में किये जाने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का दमन करने और प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध बल प्रयोग करने के स्थान पर वार्ता के माध्यम से संकट का समाधान करें। उन्होंने कहा कि अपनी कमियों को दूसरों के सिर मढ़ने से समस्या का सामधान संभव नहीं है।
ज्ञात रहे कि बहरैन में 14 फरवरी 2011 से जन प्रदर्शनों का क्रम चल रहा है। बहरैनवासी अपने देश में न्यास की स्थापना, आज़ादी, भेदभाव की समाप्ति और लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना की मांग कर रहे हैं जिसके दमन के लिए बहरैन की सरकार अत्यधिक बल का प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों का खुलकर दमन कर रही है।