आतंकवादियों ने अफ़ग़ान राष्ट्र की एकता को निशाना बनायाः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i48112-आतंकवादियों_ने_अफ़ग़ान_राष्ट्र_की_एकता_को_निशाना_बनायाः_ईरान
ईरान ने काबुल की इमामे ज़माना मस्जिद पर हुए आतंकी हमलों की निंदा करते हुए अफ़ग़ान सरकार और राष्ट्र से सहृदयता व्यक्त की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २६, २०१७ ०७:५३ Asia/Kolkata
  • आतंकवादियों ने अफ़ग़ान राष्ट्र की एकता को निशाना बनायाः ईरान

ईरान ने काबुल की इमामे ज़माना मस्जिद पर हुए आतंकी हमलों की निंदा करते हुए अफ़ग़ान सरकार और राष्ट्र से सहृदयता व्यक्त की है।

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने पिछले दिन अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में शीया मुसलमानों की मस्जिद पर आत्मघाती हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवादियों की इस पाश्विक कार्यवाही का उद्देश्य, अफ़ग़ान राष्ट्र की एकता और एकजुटता को प्रभावित करना है।

ज्ञात रहे कि शुक्रवार को काबुल की इमामे ज़माना मस्जिद पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था जिसमें 40 नमाज़ी शहीद हो गये थे। इससे पहले आने वाली रिपोर्टों में 20 नमाज़ियों के शहीद और दसियों अन्य के घायल होने की सूचना दी गयी थी।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को अपने एक बयान में काबुल की इमामे ज़माना मस्जिद पर आतंकवादियों के हमले पर दुख प्रकट किया। उन्होंने काबुल हमले में शहीद होने वालों के परिजनों को सांत्वना देते हुए अफ़ग़ान राष्ट्र और सरकार से सहृदयता व्यक्त की।

श्री बहराम क़ासेमी ने कहा कि निश्चित रूप से आतंकवादियों की एेसी पाश्विक कार्यवाही का उद्देश्य, अफ़ग़ान राष्ट्र की एकता और एकजुटता को प्रभावित करना है। उन्होंने कहा कि अफ़ग़ान जनता, आतंकवादियों के षड्यंत्रों के सामने अपनी एकता को और अधिक मज़बूत बनाएंगे। (AK)