इराक़ी कुर्दिस्तान में जनमत संग्रह से नया संकट खड़ा हो जाएगा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i48610-इराक़ी_कुर्दिस्तान_में_जनमत_संग्रह_से_नया_संकट_खड़ा_हो_जाएगा
संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विशेष सलाहकार ने फ़्रांसीसी राष्ट्रपति के कूटनयिक सलाहकार से मुलाक़ात में बल दिया है कि इराक़ी कुर्दिस्तान में जनमत संग्रह से नया संकट खड़ा हो जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०५, २०१७ १४:४८ Asia/Kolkata
  • इराक़ी कुर्दिस्तान में जनमत संग्रह से नया संकट खड़ा हो जाएगा

संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विशेष सलाहकार ने फ़्रांसीसी राष्ट्रपति के कूटनयिक सलाहकार से मुलाक़ात में बल दिया है कि इराक़ी कुर्दिस्तान में जनमत संग्रह से नया संकट खड़ा हो जाएगा।

हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने मंगलवार को  एरिक शूआलिया से तेहरान में मुलाक़ात में यह बयान करते हुए कि इराक़ी कुर्दिस्तान का जनमत संग्रह, समस्याओं के समाधान में सहायता नहीं कर पाएगा, कहा कि इराक़ में मतभेद पैदा करने से आतंकवादियों के लिए नया खेल खड़ा करने का अवसर पैदा होगा।

अमीर हुसैन अब्दुल्लाहियान ने यमन में दुखद मानव स्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा कि यमन की जनता के विरुद्ध सऊदी अरब के हमले को रुकना और वार्ता द्वारा समाधान की ओर पलटना, यमनी जनता की कम से कम मांग हे।

अमीर हुसैन अब्दुल्लाहियान ने बहरैन में मानवाधिकारों के हनन की ओर संकेत करते हुए कहा कि बहरैन में मानवाधिकार के हनन से क्षेत्र में संकट और कट्टरपंथ में वृद्धि होगी और इस देश में हिंसा रुकवाना और राष्ट्रीय वार्ता आरंभ करना एक मूल आवश्यकता है। (AK)