ईरान ने भेजी सीरिया के शिया बाहुल्य क्षेत्रों को सहायता
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i48769-ईरान_ने_भेजी_सीरिया_के_शिया_बाहुल्य_क्षेत्रों_को_सहायता
आतंकवादियों के परिवेष्टन से मुक्ति पाने वालों के लिए ईरान ने बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री भेजी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०८, २०१७ १३:२० Asia/Kolkata
  • ईरान ने भेजी सीरिया के शिया बाहुल्य क्षेत्रों को सहायता

आतंकवादियों के परिवेष्टन से मुक्ति पाने वालों के लिए ईरान ने बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री भेजी है।

सीरिया के फुआ व कफ़रिया क्षेत्र में आतंकवादियों के परिवेष्टन से मुक्ति पाने वालों के लिए ईरान ने खाद्य सामग्री भेजी है।

सीरिया के इदलिब प्रांत के फूआ और कफ़रिया नगरों के लगभग आठ हज़ार नागरिक पिछले डेढ़ साल से दाइश के परिवेष्टन में थे।  दाइश ने शिया मुसलमान होने के नाते उनका परिवेष्टन कर रखा था किंतु इन लोगों ने अंतिम समय तक प्रतिरोध जारी रखा।  मार्च 2017 में अन्तिम बार फूआ और कफ़रिया के लिए राहत सामग्री भेजी गई थी जिसमें खाद्य पदार्थों के साथ ही दवाइयां भी थीं।

फूआ और कफ़रिया के रहने वालों को मूलभूत आवश्यकता की चीज़ों की बहुत कमी थी क्योंकि दाइश ने उनका घेराव कर लिया था और वहां पर दाइश के आतंकवादी कुछ भी नहीं जाने दे रहे थे।

उल्लेखनीय है कि 28 मार्च 2015 को दाइश के आतंकवादियों ने फूआ और कफ़रिया का परिवेष्टन कर लिया था।  उस समय से उनपर हर रोज़ आतंकी हमले करते थे जिसका प्रतिरोध यहां के निवासियों ने डटकर किया और हर प्रकार की समस्याओं के बावजूद अन्तिम समय तक वे दाइश के सामने नहीं झुके।