अमेरिका भरोसे के लाएक़ नहीं हैः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i49847-अमेरिका_भरोसे_के_लाएक़_नहीं_हैः_विदेशमंत्री
परमाणु समझौते के प्रति ईरान के वचनबद्ध रहने की पुष्टि का अधिकार केवल परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी को है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २५, २०१७ ०५:३९ Asia/Kolkata
  • अमेरिका भरोसे के लाएक़ नहीं हैः विदेशमंत्री

परमाणु समझौते के प्रति ईरान के वचनबद्ध रहने की पुष्टि का अधिकार केवल परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी को है।

विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने एक बार फिर कहा है कि अमेरिका भरोसे के लाएक़ नहीं है। विदेशमंत्री ने अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन के साथ वार्ता में कहा कि अमेरिका जो कुछ कर रहा है वह इस बात का सूचक है कि यह देश भरोसे के लाएक़ नहीं है।

उन्होंने बल देकर कहा कि अगर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते से निकल जाते हैं तो उस समय दुनिया के देश दूसरी वार्ताओं में ट्रंप के लक्ष्यों के बारे में संदेह करेंगे।

विदेशमंत्री ने कहा कि अगर दुनिया अमेरिका की बातों पर भरोसा न करे तो उस वक्त कोई भी अमेरिका से वार्ता नहीं करेगा क्योंकि जानता है कि अमेरिका केवल अपने व्यक्तिगत हितों के प्रयास में है।

विदेशमंत्री से जब यह पूछा गया कि अगर अमेरिका इस बात की पुष्टि न करे कि ईरान परमाणु समझौते के प्रति कटिबद्ध है या परमाणु समझौते से निकल जाये तो ईरान की प्रतिक्रिया क्या होगी? तो उन्होंने इसके जवाब में बल देकर कहा कि अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु समझौते के प्रति कटिबद्ध रहने की पुष्टि न करना उसका आंतरिक और उससे संबंधित मामला है और उसका परमाणु समझौते से कोई संबंध नहीं है क्योंकि ईरान द्वारा परमाणु समझौते के प्रति वचनबद्ध रहने की पुष्टि का अधिकार केवल परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी को है।

उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते से निकल जाता है तो तेहरान के पास विभिन्न विकल्प हैं उनमें से एक यह है कि वह भी परमाणु समझौते से निकल जायेगा और तेज़ी से परमाणु समझौते से पहली वाली हालत पर लौट जायेगा।

साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि परमाणु समझौते से पहले वाली हालत में ईरान शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियां अंजाम देगा और फिर तेहरान किसी सीमा को स्वीकार नहीं करेगा और परमाणु समझौते के परिप्रेक्ष्य में उसने सीमाएं स्वेच्छा से स्वीकार की हैं। MM