सऊदी अरब, ईरान को किनारे लगाने का सपना देखना छोड़ देः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i50057-सऊदी_अरब_ईरान_को_किनारे_लगाने_का_सपना_देखना_छोड़_देः_ज़रीफ़
विदेश मंत्री ने कहा है कि जेसीपीओए, भरोसे के आधार पर अस्तित्व में नहीं आया है और ईरान को भी अमरीका पर भरोसा नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २८, २०१७ ०९:५९ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब, ईरान को किनारे लगाने का सपना देखना छोड़ देः ज़रीफ़

विदेश मंत्री ने कहा है कि जेसीपीओए, भरोसे के आधार पर अस्तित्व में नहीं आया है और ईरान को भी अमरीका पर भरोसा नहीं है।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने न्यूयाॅर्क में अमरीका के मशहूर प्रस्तोता चार्ली रोज़ को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि अमरीका को परमाणु समझौते (जेसीपीओए) के बारे में अपने अंतिम निर्णय की  घोषणा करके यह स्पष्ट कर देना चाहिए कि विश्व समुदाय वाॅशिंग्टन पर भरोसा कर सकता है या नहीं? उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कि ईरान ने किसी भी समझौते का उल्लंघन नहीं किया है, कहा कि ईरान परमाणु हथियारों को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में नहीं समझता और परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने की स्थिति में वह हालात के मुताबिक़ आवश्यक फ़ैसले करेगा।

 

ईरान के विदेश मंत्री ने इसी तरह यमन व सीरिया में सऊदीअरब की ग़लत नीतियों की ओर संकेत करते हुए कहा कि क्षेत्र के एक अहम देश के रूप में सऊदी अरब को क्षेत्र में ईरान को किनारे लगाने के भ्रम से बाहर निकल आना चाहिए क्योंकि क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सहयोग ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि यमन व सीरिया संकट के हल के लिए ईरान का मार्ग सऊदी अरब के विपरीत संघर्ष विराम, मानवता प्रेमी सहायता, राजनैतिक वार्ता और समग्र सरकार के लिए चुनावों के आयोजन का है। (HN)