ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की भेंट
Oct ०२, २०१७ १४:०१ Asia/Kolkata
ईरान के विदेशमंत्री ने मसक़त में ओमान के विदेशमंत्री से भेंटवार्ता की है।
जवाद ज़रीफ़ ने सोमवार को ओमान की राजधानी मसक़त में ओमान के विदेशमंत्री यूसुफ़ बिन अलवी से मुलाक़ात की। इस भेंटवार्ता में कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
ओमान के विदेशमंत्री के साथ भेंट करने के साथ ही ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़, ओमान के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से द्विपक्षीय संबन्धों के अतिरिक्त क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय परिवर्तनों के बारे में चर्चा करेंगे।
क्षेत्रीय देशों की अपनी यात्रा में ईरान के विदेशमंत्री, ओमान के अधिकारियों से मुलाक़ात करने के बाद क़तर जाएंगे जहां पर वे क़तर के अधिकारियों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
टैग्स