मसक़त दौरे पर विदेशमंत्री, महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i50315-मसक़त_दौरे_पर_विदेशमंत्री_महत्वपूर्ण_मुद्दों_पर_चर्चा
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने ओमान की राजधानी मसक़त में ओमान नरेश से भेंटवार्ता की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०२, २०१७ १७:२९ Asia/Kolkata
  • मसक़त दौरे पर विदेशमंत्री, महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने ओमान की राजधानी मसक़त में ओमान नरेश से भेंटवार्ता की।

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ मसक़त का दौरा किया और ओमान नरेश सुलतान क़ाबूस से मुलाक़ात में सीरिया, यमन और इराक़ी कुर्दिस्तान की वर्तमान स्थिति सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रीय विषयों पर विवचार विमर्श किया।

श्री जवाद ज़रीफ ने इससे पहले मसक़त में अपने ओमानी समकक्ष यूसुफ़ बिन अलवी से  मुलाक़ात में महत्वपूर्ण, द्विपक्षीय, क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया था।

ईरान के विदेशमंत्री अपने क्षेत्रीय दौरे के अंतर्रगत ओमान के अधिकारियों से मुलाक़ात के बाद क़तर का एकदिवसीय दौरा करेंगे और इस देश के अधिकारियों से महत्वपूर्ण द्विपक्षीय व क्षेत्रीय मामलों पर विचार विमर्श किया। (AK)