तेहरान पहुंचे अर्दोग़ान, राष्ट्रपति ने किया भव्य स्वागत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i50395-तेहरान_पहुंचे_अर्दोग़ान_राष्ट्रपति_ने_किया_भव्य_स्वागत
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल के साथ ईरानी अधिकारियों से मुकलाक़ात के लिए बुधवार को तेहरान पहुंचे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०४, २०१७ ११:०८ Asia/Kolkata
  • तेहरान पहुंचे अर्दोग़ान, राष्ट्रपति ने किया भव्य स्वागत

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल के साथ ईरानी अधिकारियों से मुकलाक़ात के लिए बुधवार को तेहरान पहुंचे।

तेहरान के सादाबाद कांप्लेक्स में रजब तैयब अर्दोग़ान का राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने भव्य स्वागत किया।

ईरान और तुर्की के राष्ट्रपति द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों में विस्तार तथा महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर विचार विमर्श करेंगे।

इसी के साथ इस यात्रा के दौरान ईरान और तुर्की के वरिष्ठ अधिकारियों की हालिया मुलाक़ात में होने वाले समझौते की भी समीक्षा की जाएगी।

तुर्क राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान अपनी तेहरान यात्रा में इराक़ी कुर्दिस्तान के इराक़ से अलग होने वाले जनमत संग्रह के बारे में भी ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता करेंगे।

तेहरान यात्रा के दौरान ईरान और तुर्की की रणनैतिक सहयोग की सर्वोच्च परिषद की बैठक भी तेहरान में आयोजित होगी। (AK)