ईरान और तुर्की के राष्ट्राध्यक्षों की द्विपक्षीय बैठक समाप्त
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i50427-ईरान_और_तुर्की_के_राष्ट्राध्यक्षों_की_द्विपक्षीय_बैठक_समाप्त
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान की द्विपक्षीय बैठक समाप्त हो गयी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०४, २०१७ १५:२९ Asia/Kolkata
  • ईरान और तुर्की के राष्ट्राध्यक्षों की द्विपक्षीय बैठक समाप्त

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान की द्विपक्षीय बैठक समाप्त हो गयी।

तुर्क राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल के साथ ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाक़ात के लिए तेहरान के दौरे पर हैं। 

डाक्टर हसन रूहानी और अर्दोग़ान की द्विपीक्षीय बैठक के बाद दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के नेतृत्व में ईरान और तुर्की के वरिष्ठ शिष्टमंडल और रणनैतिक सहयोग की सर्वोच्च काउंसिल की भी बैठक होगी जिसमें महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों के साथ इराक़ी कुर्दिस्तान में रिफ़्रेंडम के बाद पैदा होने वाली स्थिति की भी समीक्षा की जा रही है।

इस बैठक में दोनों देशों के राष्ट्राध्याक्षों के अतिरिक्त दोनों देशों के आर्थिक, राजनैतिक और सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित हुए। इस बैठक में क्षेत्र विशेषकर इराक़ और सीरिया में अमरीका और ज़ायोनी शासन की अलगावादी योजनाओं और क्षेत्र के सामने मौजूद चुनौतियों से मुक़ाबले के मार्गों पर चर्चा की जा रही है।

ईरान और तुर्की के राष्ट्राध्यक्षों की उपस्थिति में दोनों देशों की रणनैतिक सहयोग की सर्वोच्च काउंसिल की यह चौथी बैठक है। इससे पहले यह तीन बैठकें दोनों देशों की राजधानियों में आयोजित हो चुकी हैं। (AK)