क्षेत्र में अलगाववादी गतिविधियां, इस्लाम दुश्मन ताक़तों की साज़िशः ईरान व सीरिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i51272-क्षेत्र_में_अलगाववादी_गतिविधियां_इस्लाम_दुश्मन_ताक़तों_की_साज़िशः_ईरान_व_सीरिया
ईरान के चीफ़ आॅफ़ आर्मी स्टाफ़ ने सीरिया के रक्षा मंत्री से मुलाक़ात की है जिसमें दोनों पक्षों ने ईरान व सीरिया के सैन्य सहयोग को अधिक मज़बूत बनाने पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १९, २०१७ ०८:०६ Asia/Kolkata
  • क्षेत्र में अलगाववादी गतिविधियां, इस्लाम दुश्मन ताक़तों की साज़िशः ईरान व सीरिया

ईरान के चीफ़ आॅफ़ आर्मी स्टाफ़ ने सीरिया के रक्षा मंत्री से मुलाक़ात की है जिसमें दोनों पक्षों ने ईरान व सीरिया के सैन्य सहयोग को अधिक मज़बूत बनाने पर बल दिया है।

ईरान के सेना प्रमुख ब्रिगेडयर जनरल मुहम्मद बाक़ेरी ने बुधवार को दमिश्क़ में सीरिया के रक्षा मंत्री जनरल फ़हद जासिम अल अफ़रीज से मुलाक़ात की जिसमें क्षेत्र के सैन्य, सुरक्षा और रणनैतिक विषयों की समीक्षा की गए और आतंकवाद व चरमपंथ से संघर्ष के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग जारी रहने पर बल दिया गया।

 

जनरल मुहम्मद बाक़ेरी और जनरल फ़हद जासिम अल अफ़रीज ने इसी तरह क्षेत्र में अलगाववादी गतिविधियों को इस्लामी जगत के दुश्मनों का नया षड्यंत्र बताया और क्षेत्रीय देशों विशेष कर इराक़ व सीरिया की एकता, अखंडता व प्रभुसत्ता के विरुद्ध की जाने वाली हर कार्यवाही की निंदा की। ज्ञात रहे कि ईरान के चीफ़ आॅफ़ आर्मी स्टाफ़ मंगलवार को एक सैन्य प्रतिनिधि मंडल के साथ सीरिया की राजधानी दमिश्क़ पहुंचे हैं। इस यात्रा में वे राष्ट्रपति बश्शार असद से भी मुलाक़ात करेंगे। इस यात्रा का लक्ष्य ईरान व सीरिया के सैन्य व प्रतिरक्षा सहयोग का  विस्तार, आतंकवाद से संघर्ष के बारे में परमार्श व समन्वय और क्षेत्र की स्थिरता व सुरक्षा के मार्गों की समीक्षा बताया गया है। (HN)