ईरान ट्रम्प के सामने घुटने नहीं टेकेगा
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की हठधर्मी ईरानी राष्ट्र के इरादों को डगमगा नहीं सकती।
सोमवार की रात दक्षिण अफ़्रीक़ा में रहने वाले ईरानी नागरिकों से मुलाक़ात में ज़रीफ़ का कहना था कि ट्रम्प की ज़िद ईरानी जनता के प्रतिरोध को कमज़ोर नहीं कर सकती।
ट्रम्प ने 13 अक्तूबर को ईरान के ख़िलाफ़ एक बार फिर आतंकवाद के समर्थन का निराधार आरोप दोहराया था।
वास्तव में ईरान अमरीका द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के ख़िलाफ़ डटा हुआ है और यह बात ट्रम्प को हज़्म नहीं हो रही है, इसीलिए वह परमाणु समझौते को निरस्त करने और ईरान के ख़िलाफ़ कड़े प्रतिबंधों की धमकी दे रहे हैं।
ज़रीफ़ का कहना था कि ईरान ने अपने बल बूते पर आर्थिक एवं वैज्ञानिक प्रगति की है और क्षेत्र वह किसी भी देश की तुलना में अधिक सुरक्षित है।
ईरानी विदेश मंत्री ने यमन में सऊदी अरब और उसके घटक देशों के अपराधों का उल्लेख करते हुए कहा, सऊदी शासन पैट्रो डॉलर ख़र्च करके अमरीकी हथियार ख़रीदता है और उनसे यमन की पीड़ित जनता का नरंसहार कर रहा है। msm