ईरानः आतंकवादियों से मुठभेड़ में 8 सैनिक शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i51781-ईरानः_आतंकवादियों_से_मुठभेड़_में_8_सैनिक_शहीद
ईरान के उत्तरी पश्चिमी प्रांत " पश्चिमी आज़रबाइजान" में अधिकारियों ने बताया है कि " चाल्दोरान" नामक क्षेत्र में एक झड़प में सीमा सुरक्षा बल के 8 जवान शहीद हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०३, २०१७ २२:४७ Asia/Kolkata
  • ईरानः आतंकवादियों से मुठभेड़ में 8 सैनिक शहीद

ईरान के उत्तरी पश्चिमी प्रांत " पश्चिमी आज़रबाइजान" में अधिकारियों ने बताया है कि " चाल्दोरान" नामक क्षेत्र में एक झड़प में सीमा सुरक्षा बल के 8 जवान शहीद हो गये।

प्रान्त के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी " अली रज़ा रादफ़र" ने बताया कि यह झड़प , शुक्रवार की शाम हुई जिसके दौरान हमला करने वाले आतंकवादियों को भारी नुक़सान उठाना पड़ा और सुरक्षा बल भागने वाले आतंकवादियों का पीछा कर रहे हैं। 

गत 28 मई को भी " पश्चिमी आज़रबाइजान " प्रान्त के " उरुमिया" नामक क्षेत्र  में " पेजाक" आतंकवादी गुट के सदस्यों से एक झड़प में सीमा सुरक्षा बल के 2 जवान शहीद हुए थे। 

" पेजाक" एक सशस्त्र आतंकवादी गुट है जिसका गठन, तुर्की में सक्रिय संगठन " पीकेके" ने ईरान में आतंकवादी हमलों के लिए किया है। 

अमरीका, इस्राईल और ब्रिटेन ने " पेजाक" और " एमकेओ" जैसे आतंकवादी गुटों को इस्लामी गणतंत्र ईरान के खिलाफ हमेशा इस्तेमाल किया है ।

ईरान का " पश्चिमी आज़रबाइजान " प्रान्त की सीमाएं , तुर्की और इराक़ से मिलती हैं। (Q.A.)