जेसीपीओए के क्रियान्वयन में यूरोपीय संघ अधिक सक्रिय भूमिका अदा करेः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i52009-जेसीपीओए_के_क्रियान्वयन_में_यूरोपीय_संघ_अधिक_सक्रिय_भूमिका_अदा_करेः_विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने यूरोपीय संघ से मांग की है कि वह संयुक्त समग्र कार्य योजना के क्रियान्वयन के बारे में अधिक सक्रिय भूमिका अदा करे।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov १०, २०१७ २३:१० Asia/Kolkata
  • जेसीपीओए के क्रियान्वयन में यूरोपीय संघ अधिक सक्रिय भूमिका अदा करेः विदेशमंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने यूरोपीय संघ से मांग की है कि वह संयुक्त समग्र कार्य योजना के क्रियान्वयन के बारे में अधिक सक्रिय भूमिका अदा करे।

श्री जवाद ज़रीफ़ ने उज़्बेकिस्तान के शहर समरक़ंद में "मध्य एशिया में स्थाई विकास और सुरक्षा" शीर्ष के अंतर्गत आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेंस के इतर शुक्रवार को यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फ़ेडरिका मोग्रेनी से अपनी मुलाक़ात के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस मुलाक़ात में जेसीपीओए के पूर्ण क्रियान्वयन के लिए यूरोपीय संघ के प्रयासों के बारे में वार्ता हुई।

विदेशमंत्री ने कहा कि ईरान ने अब तक जेसीपीओए को पूरी तरह लागू किया है किन्तु अमरीका के उल्लंघनों और अमरीका की नई सरकार की ओर से अनुचित वातावरण बनाने की नीति का सामना रहा है और इस स्थिति को यूरोपीय देशों के माध्यम से सुधारा जाना चाहिए।

श्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि फ़ेडरिका मोग्रेनी से मुलाक़ात में बल दिया गया कि ईरान, यूरोप द्वारा जेसीपीओए के समर्थन का स्वागत करता है किन्तु आवश्यकता इस बात की है कि जेसीपीओए के क्रियान्वयन और उन वचनों के बारे में जो जेसीपीओए में ईरान को दिए गये हैं, अधिक सक्रिय भूमिका अदा करे और व्यवहारिक कार्यवाही करे।

ज्ञात रहे कि विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ उज़्बेकिस्तान के शहर समरक़ंद में "मध्य एशिया में स्थाई विकास और सुरक्षा" शीर्ष के अंतर्गत आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेंस में भाग लेने के लिए गुरुवार को उज़्बेकिस्तान पहुंचे। (AK)