तो यूरोप तक अपनी मिसाइलों की मारक दूरी बढ़ा देगा ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i52803-तो_यूरोप_तक_अपनी_मिसाइलों_की_मारक_दूरी_बढ़ा_देगा_ईरान
ईरान के इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल सिपाहे पासदाराने इंक़ेलाब आईआरजीसी के डिप्टी कमांडर ने यूरोप को चेतावनी दते हुए कहा कि यदि हमें यह महसूस हुआ कि यूरोप हमारे लिए ख़तरा बन रहा है तो हम अपने मिसाइलों की मारक दूरी यूरोप तक बढ़ा देंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २६, २०१७ १५:५० Asia/Kolkata
  • तो यूरोप तक अपनी मिसाइलों की मारक दूरी बढ़ा देगा ईरान

ईरान के इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल सिपाहे पासदाराने इंक़ेलाब आईआरजीसी के डिप्टी कमांडर ने यूरोप को चेतावनी दते हुए कहा कि यदि हमें यह महसूस हुआ कि यूरोप हमारे लिए ख़तरा बन रहा है तो हम अपने मिसाइलों की मारक दूरी यूरोप तक बढ़ा देंगे।

जनरल सलामी ने शनिवार की रात एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि अब तक हमें यह महसूस नहीं हुआ है कि यूरोप हमारे लिए ख़तरा बन गया है अतः हमने अपने मिसाइलों की मारक दूरी नहीं बढ़ाई है और इसे 2000 किलोमीटर पर रोक रखा है।

जनरल सलामी ने कहा कि यदि हमारे मिसाइलों की मारक दूरी 2000 किलोमीटर पर रुकी हुई है तो इसका यह अर्थ नहीं है कि हमारे पास मारक दूरी बढ़ाने की तकनीक नहीं है। ईरान अपनी स्ट्रैटेजी के अनुसार हथियारों का निर्माण करता है। यदि हालात बदले तो निश्चित रूप से हमारे हथियारों में भी बदलाव आएगा।

जनरल सलामी ने कहा कि रक्षा व मिसाइल शक्ति ईरान की शांति व स्वाधीनता तथा कूटनैतिक विभाग की रक्षक है। उन्होंने कहा कि ईरान रक्षा विषयों के बारे में किसी भी देश से कोई बात नहीं करेगा तथा ख़तरों के अनुसार अपनी मिसाइल शक्ति में विस्तार करता जाएगा।

ज्ञात रहे कि हाल ही में फ़्रांस ने कहा था कि ईरान से उसके बैलेस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के बारे में कठोरता से बात करने की ज़रूरत है और परमाणु समझौते की तरह मिसाइल शक्ति के बारे में भी ईरान से समझौता किया जाए।