यमन, ईरानी दूतावास में आग लगने का खंडन हुआ
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i53337-यमन_ईरानी_दूतावास_में_आग_लगने_का_खंडन_हुआ
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने यमन की राजधानी सनआ में ईरानी दूतावास के किसी ही प्रकार की आग की घटना का खंडन किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०४, २०१७ १४:५३ Asia/Kolkata
  • यमन,  ईरानी दूतावास में आग लगने का खंडन हुआ

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने यमन की राजधानी सनआ में ईरानी दूतावास के किसी ही प्रकार की आग की घटना का खंडन किया है।

दूसरी ओर कुछ समाचारिक सूत्रों ने सनआ में इस्लामी गणतंत्र ईरान के दूतावास में आग लगने की सूचना दी है। स्काई न्यूज़ ने रिपोर्ट दी थी कि राजधानी सनआ में भीषण झड़पों के बाद दूतावास में आग लग गयी थी।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी से बात करते हुए कहा कि यमन की राजधानी सनआ में ईरानी दूतावास में आग लगने की घटना के बारे में सामने आने वाली सूचनाए, ग़लत हैं। उनका कहना था कि ईरानी अधिकारियों को इस बारे में अभी तक कोई आधारिक सूचना नहीं मिली है।

श्री बहराम क़ासिमी ने कहा कि राजधानी सनआ में जिस क्षेत्र में झड़पें हो रही हैं, वहां पिछले दो दिन पहले झड़पें हुई थी किन्तु ईरानी दूतावास को कोई नुक़सान नहीं पहुंचा। 

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हो सकता है कि झड़पों के दौरान इमारत को कुछ नुक़सान पहुंचा हो किन्तु उसमें आग नहीं लगी। (AK)