परमाुण समझौते पर पुनः वार्ता नहीं हो सकतीः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i55751-परमाुण_समझौते_पर_पुनः_वार्ता_नहीं_हो_सकतीः_ज़रीफ़
ईरान के विदेशमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जेसीपीओए या परमाणु समझौते पर फिर से वार्ता नहीं हो सकती।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १३, २०१८ ०४:४१ Asia/Kolkata
  • परमाुण समझौते पर पुनः वार्ता नहीं हो सकतीः ज़रीफ़

ईरान के विदेशमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जेसीपीओए या परमाणु समझौते पर फिर से वार्ता नहीं हो सकती।

जवाद ज़रीफ़ ने परमाणु समझौते के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति के फैसले की प्रतिक्रिया में कहा है कि इस समझौते पर फिर से वार्ता नहीं हो सकती।  उन्होंने कहा कि अमरीका को इस बारे में अपने वचन पूरे करने चाहिए।

ईरान के विदेशमंत्री ने अपने ट्वीट पर लिखा है कि ट्रम्प की हालिया कार्यवाही, एक मज़बूत और बहुपक्षी समझौते को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास है।  उन्होंने कहा कि जेसीपीओए एेसा समझौता है जिसकी पुष्टि अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी कई बार कर चुकी है।

उल्लेखनीय है कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने शुक्रवार की रात ईरान के ख़िलाफ़ परमाणु पाबंदियों को स्थगित कर दिया है।  वाइट हाउस ने शुक्रवार की रात इस बात का एलान करते हुए कि ट्रम्प ने आख़िरी बार पाबंदियों को स्थगित करते हुए जेसीपीओए की पुष्टि की है, दावा किया कि अगर ईरान के मीज़ाईल कार्यक्रम से जुड़े बिन्दुओं और निगरानी बढ़ाने के संबंध में अमरीकी राष्ट्र के दृष्टअिगत सुधारों को जेसीपीओए में शामिल नहीं किया गया तो अमरीका, जेसीपीओए से निकल जाएगा।

दूसरी ओर अमरीकी वित्त मंत्रालय ने ट्रम्प के फ़ैसले के साथ ही मानवाधिकार और ईरान के मिज़ाईल कार्यक्रम के बहाने ईरान के 14 लोगों और संगठनों को अपनी पाबंदियों की सूचि में बढ़ा दिया है।