अमरीका अब भी देशों के विघटन के प्रयास मेंः बोरोजर्दी
अलाउद्दीन बोरोजर्दी ने कहा है कि अमरीका, अब भी क्षेत्रीय देशों के विघटन के लिए काम कर रहा है।
ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि अमरीकी क्रियाकलाप यह दर्शाते हैं कि वाशिंगटन, अब भी क्षेत्रीय देशों को अशांत करने और उनके टुकड़े करने के लिए प्रयास कर रहा है।
अलाउद्दीन बोरोजर्दी ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान हमेशा से देशों की संप्रभुता का समर्थन रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प की नीतियों के कारण उनकी और अमरीका की आलोचना का दायरा बढ़ता जा रहा है। बोरोजर्दी ने सीरिया के अफ़्रीन क्षेत्र पर तुर्की के हमले की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह वास्तव में अमरीकी क्रियाकलाप की प्रतिक्रिया है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण यह है कि क्षेत्र में दाइश की लज्जाजनक पराजय के बाद अमरीकियों ने सीरिया की विभाजन के उद्देश्य से तीस हज़ार लोगों की एक सेना के गठन की योजना बनाई है।