ईरान क्षेत्र की अस्थिरता को सबके नुक़सान में समझता है,
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i56921-ईरान_क्षेत्र_की_अस्थिरता_को_सबके_नुक़सान_में_समझता_है
ईरान के संसद सभापति के विशेष सलाहकार हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि सीरिया के बारे में ईरान और रूस के सहयोग का इलाक़े में आतंकवाद से संघर्ष में बहुत प्रभावी असर है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ३१, २०१८ ०९:४३ Asia/Kolkata
  • ईरान क्षेत्र की अस्थिरता को सबके नुक़सान में समझता है,

ईरान के संसद सभापति के विशेष सलाहकार हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि सीरिया के बारे में ईरान और रूस के सहयोग का इलाक़े में आतंकवाद से संघर्ष में बहुत प्रभावी असर है।

उन्होंने कहा कि ईरान क्षेत्र की अस्थिरता को सबके नुक़सान में मानता है।

हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने मंगलवार को तेहरान में रूस के राजदूत लेवन जगारियान से मुलाक़ात में सूची में सीरिया संकट पर होने वाली बातचीत के बारे में कहा कि संकटों के समाधान में ईरान और रूस का सहयोग बहुत प्रभावी है।

अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि आज दुनिया वालों के लिए पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है कि राजनैतिक मार्गों से सीरिया में और क्षेत्र में शांति व स्थिरता को मज़बूत करने की ज़रूरत है।

इस मुलाक़ात में रूस के राजदूत ने कहा कि दोनों देशों ने सीरिया संकट सहित अनेक संकटों के हल में अच्छा सहयोग किया है।