ज़रीफ़, ट्रम्प परमाणु समझौते को नष्ट करने का रास्ता खोज रहे हैं
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i57287-ज़रीफ़_ट्रम्प_परमाणु_समझौते_को_नष्ट_करने_का_रास्ता_खोज_रहे_हैं
ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प परमाणु समझौते को ख़त्म करने के रास्ते खोज रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०६, २०१८ ०७:११ Asia/Kolkata
  • ज़रीफ़, ट्रम्प परमाणु समझौते को नष्ट करने का रास्ता खोज रहे हैं

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प परमाणु समझौते को ख़त्म करने के रास्ते खोज रहे हैं।

सोमवार की रात ईरान के टीवी चैनल-2 से विशेष बातचीत में विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा, अब जो कुछ भी ट्रम्प कर रहे हैं उसके बारे में पहले से ही अनुमान था।

उन्होंने कहा कि ईरान को अमरीका पर कभी भी भरोसा नहीं था कि वह परमाणु समझौते के प्रति कटिबद्ध रहेगा।

ज़रीफ़ का कहना था कि ईरान अपनी जनता पर भरोसा करता है, यही कारण है कि वह क्षेत्र का सबसे सुरक्षित देश है।

क्षेत्रीय देशों में जारी हिंसा की ओर संकेत करते हुए ईरानी विदेश मंत्री ने कहा, किसी भी देश की सुरक्षा के बारे में दो दृष्टिकोण पाए जाते हैं, पहला यह कि देश की सुरक्षा का निर्धारण जनता की भागीदारी से बैलेट बॉक्स द्वारा होता है। दूसरा दृष्टिकोण यह है कि देश की सुरक्षा विदेशी शक्तियों के भरोसे होती है। msm