यमन पर बमबारी व जंग तुरंत रुके, ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i57549-यमन_पर_बमबारी_व_जंग_तुरंत_रुके_ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री ने बल दिया है कि यमन पर बम्बारी और थोपी गयी जंग तुरंत रुकनी चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १०, २०१८ १६:४८ Asia/Kolkata
  • यमन पर बमबारी व जंग तुरंत रुके, ईरान

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री ने बल दिया है कि यमन पर बम्बारी और थोपी गयी जंग तुरंत रुकनी चाहिए।

मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने शनिवार को तेहरान में यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता मोहम्मद अबदुस्सलाम से मुलाक़ात में, सऊदी अरब की अगुवाई में बने गठबंधन के यमन पर जारी हमले के कारण यमन में मानवीय त्रासदी के सिर उठाने की ओर से सचेत करते हुए, इस देश के लिए विश्व समुदाय की ओर से तुरंत मानवीय सहायता भेजे जाने पर बल दिया।

अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता मोहम्मद अबदुस्सलाम ने इस मुलाक़ात में यमन के मौजूदा हालात, ख़ास तौर पर इस देश की मानवीय दृष्टि से अस्त व्यस्त स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। (MAQ/N)