तेहरान, वरिष्ठ नेता की उपस्थिति में हज़रत फ़ातेमा ज़हरा की शोक सभा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i58041-तेहरान_वरिष्ठ_नेता_की_उपस्थिति_में_हज़रत_फ़ातेमा_ज़हरा_की_शोक_सभा
पैग़म्बरे इस्लाम की सुपुत्री हज़रत फ़ातेमा ज़हरा ( स) के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में पूरे ईरान में शोक सभाओं का सिलसिला जारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २०, २०१८ ०४:१९ Asia/Kolkata
  • तेहरान, वरिष्ठ नेता की उपस्थिति में हज़रत फ़ातेमा ज़हरा की शोक सभा

पैग़म्बरे इस्लाम की सुपुत्री हज़रत फ़ातेमा ज़हरा ( स) के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में पूरे ईरान में शोक सभाओं का सिलसिला जारी है।

तेहरान में इमाम खुमैनी इमामबाड़े में भी इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता की उपस्थिति में एक शोक सभा का आयोजन हुआ जिसमें हज़ारों लोगों और कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। 

इस शोक सभा में हुज्जतुल इस्लाम वलमुसलेमीन रफ़ीई ने अपने भाषण में समाजों में मूल्यों के ख़त्म होने के कारणों का उल्लेख करते हुए कहा कि पैग़म्बरे इस्लाम की सुपुत्री हज़रत फ़ातेमा ज़हरा ( स) की दृष्टि  से, दो मुखी व्यवहार, क़ुरआने मजीद से दूरी, पैगम्बरे इस्लाम की अवमानना, शैतान का अनुसरण और मतभेद, किसी भी समाज में धार्मिक मान्यताओं के अंत का कारण है। 

उन्होंने कहा कि हमें आशा है कि इतिहास से पाठ लेकर हम अतीत की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकेंगे। 

याद रहे  आज मंगलवार 20 फरवरी, तीन जमादिस्सानी को पैग़म्बरे इस्लाम की सुपुत्री और हज़रत अली अलैहिस्सलाम की पत्नी व इमाम हसन व हुसैन की मां  हज़रत फ़ातेमा ज़हरा ( स) का शहादत दिवस है।(Q.A.)