विदेशमंत्री पहुंचे बेलग्राड
Feb २६, २०१८ १६:०३ Asia/Kolkata
ईरान के विदेशंत्री रविवार को बेलग्राड पहुंचे।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़, एक राजनीतिक एवं आर्थिक शिष्टमण्डल के साथ बेलग्राड पहुंचे जहां पर सर्बिया के अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
अपनी यात्रा में ईरान के विदेशमंत्री सर्बिया के अपने समकक्ष और वहां के राष्ट्रपति एलेक्ज़ेंडर वोविच से भेंटवार्ता करेंगे। मंगलवार को ईरान के विदेशमंत्री सर्बिया के प्रधानमंत्री, संसद सभापति, वित्तमंत्री और पर्यटन मंत्रियों सहित कई अन्य नेताओं से मुलाक़ातें करेंगे। जवाद ज़रीफ़, मंगलवार को ही सर्बिया से बुल्गारिया चले जाएंगे।
ज्ञात रहे कि ईरान के विदेशमंत्री एक शिष्टमण्डल के साथ सर्बिया, बुल्गारिया, क्रोएशिया और बोस्निया हर्ज़िगोविना की यात्रा पर गए हैं।
टैग्स