रक्षा क्षमता पर कोई चर्चा नहींः शमख़ानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i58797-रक्षा_क्षमता_पर_कोई_चर्चा_नहींः_शमख़ानी
फ़्रांस के विदेशमंत्री ने अपने तेहरान दौरे में सोमवार को ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल के सचिव से मुलाक़ात की
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०५, २०१८ १५:१५ Asia/Kolkata
  • रक्षा क्षमता पर कोई चर्चा नहींः शमख़ानी

फ़्रांस के विदेशमंत्री ने अपने तेहरान दौरे में सोमवार को ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल के सचिव से मुलाक़ात की

फ़्रांस के विदेशमंत्री जियान एवो लोदरियान और ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल के सचिव अली शमख़ानी ने इस मुलाक़ात में द्विपक्षीय संबंधों और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

इस मुलाक़ात में श्री अली शमख़ानी ने कहा कि ईरान की रक्षा क्षमता किसी भी देश के लिए ख़तरा नहीं है और इसके विस्तार का क्रम राजनैतिक और अन्य मामलों से प्रभावित हुए बिना यथावत जारी रहेगा। 

श्री अली शमख़ानी ने इसी प्रकार इराक़ और सीरिया में आतंकवाद से वास्तविक संघर्ष में ईरान के प्रयासों की ओर संकेत करते हुए कहा कि यदि ईरान आतंकवाद से यह क़ीमती संघर्ष न करता तो फ़्रांस सहित पूरे यूरोप में अशांति फैल जाती और यह संकट विस्तृत हो जाता। 

इस मुलाक़ात में फ़्रांस के विदेशमंत्री ने जेसीपीओ के पूर्ण क्रियान्वयन में ईरान द्वारा वादे पर अमल किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि फ़्रांस सामने वाले पक्षों के परमाणु समझौते पर अमल पर बल देते हुए कहता है कि जेसीपीओए के बारे में अमरीकी नीति, इस अंतर्राष्ट्रीय समझौते को तोड़ने के समान है तथा फ़्रांस अमरीका की इस कार्यवाही का विरोधी है।  

फ़्रांसीसी विदेशमंत्री अपने इस दौरे में विभिन्न ईरानी अधिकारियों से होने वाली अपनी मुलाक़ात में विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श करेंगे। 

फ़्रांस के विदेशमंत्री के ईरान के दौरे में तेहरान में उनकी भागीदारी से एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है। (AK)