ब्रिटेन, सऊदी अरब पर आतंकवादी विचारधारा फ़ैलाने के कारण दबाव डालेः ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने कहा है कि ब्रिटेन और दूसरे देशों को चाहिए कि वह यमन में रक्तपात रुकवाने तथा आतंकवादी विचारधारा फैलाने से रोकने के लिए रियाज़ के ज़िम्मेदारी पूर्ण कार्यवाही के लिए रियाज़ पर दबाव डाले।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार बहराम क़ासिमी ने कहा कि ब्रिटेन और दूसरे देशों को दुनिया की शांति और सुरक्षा के बदले अपने आर्थिक हितों को पूरा नहीं करना चाहिए।
उन्होंने सऊदी क्राउन प्रिंस के लंदन दौरे के दौरान ब्रिटिश और सऊदी अधिकारियों के ईरान विरोधी बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रोचक कटाक्ष यह है कि ब्रिटिश अधिकारियों ने सऊदी अधिकारियों से मुलाक़ात में जो यमन पर हमला करने और इस देश में युद्ध अपराध तथा मानव त्रासदी फैलने का मुख्य ज़िम्मेदार है, ईरान के विरुद्ध बयान देते हैं जबकि यही लोग दुनिया में आतंकवाद फैलाने, युद्ध की आग भड़काने और कट्टरपंथ फैलाने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि ब्रिटेन और अमरीका जैसे दूसरे देशों द्वारा सऊदी अरब के राजनैतिक व सामरिक समर्थन के कारण पूरी दुनिया की शांति व सुरक्षा ख़तरे में पड़ गयी है। (AK)