ईरान और इराक़ के संबंध रणनैतिक हैंः विलायती
अंतर्राष्ट्रीय मामलों में इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के सलाहकार डाक्टर अली अकबर विलायती ने कहा है कि ईरान और इराक़ के संबंध रणनैतिक हैं।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार डाक्टर विलायती ने कहा कि ईरान और इराक़ ने एक साथ साम्राज्यवादियों से संघर्ष किया है। वरिष्ठ नेता के सलाहकार ने आतंकवाद से युद्ध में ईरान द्वारा इराक़ की परामर्श सहायता की ओर संकेत करते हुए कहा कि इराक़ में ईरानी परामर्शकर्ताओं की उपस्थिति इराक़ी सरकार के निमंत्रण पर थी।
उन्होंने कहा कि इराक़ की रक्षा, ईरान का दायित्व है। डाक्टर अली अकबर विलायती ने कहा कि अमरीका, इराक़ में ख़तरनाक प्रभाव बढ़ाने के प्रयास है किन्तु वह कभी भी सफल नहीं हो पाएगा।
ज्ञात रहे कि वर्ष 2014 में अमरीका और सऊदी अरब के समर्थित दाइश के हमलों के बाद इराक़ में संकट पैदा हो गया था जिसका मुख्य लक्ष्य क्षेत्रीय समीकरणों को ज़ायोनी शासन के हित में बदलना था किन्तु इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बलों ने ईरान की परामर्श सहायता से दाइश और उसके स्वामियों के समस्त षड्यंत्रो को विफल बना दिया। (AK)