इलाके में अमरीकी साज़िशों को ईरान ने नाकाम बनाया, बुरुजर्दी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i59764-इलाके_में_अमरीकी_साज़िशों_को_ईरान_ने_नाकाम_बनाया_बुरुजर्दी
ईरानी संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि इस्लामी देशों को एक दूसरे से भिड़ाने की अमरीकी साज़िश और योजना को ईरान ने विफल बना दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २२, २०१८ १५:१२ Asia/Kolkata
  • इलाके में अमरीकी साज़िशों को ईरान ने नाकाम बनाया, बुरुजर्दी

ईरानी संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि इस्लामी देशों को एक दूसरे से भिड़ाने की अमरीकी साज़िश और योजना को ईरान ने विफल बना दिया।

अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने एक इंटरव्यू में वरिष्ठ नेता के हालिया बयान की ओर संकेत करते हुए कहा कि दाइश के सिलसिले में अमरीकी की भूमिका न केवल यह कि दमनकारी नहीं थी बल्कि समर्थन पर आधारित थी और अफगानिस्तान में अमरीका की पराजय, इलाक़े में अमरीकी नीतियों की विफलता का एक अन्य उदाहरण है। 

ईरानी संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने इलाक़े के विभिन्न देशों के साथ ईरान के सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि इलाक़े में ईरान की उपस्थिति हमेशा तार्किक और शांति के उद्देश्य से और इलाक़े के देशों की मांग पर रही है और निश्चित रूप से अमरीका इस इलाक़े में अपने उद्देश्य पूरे नहीं कर पाएगा। 

उन्होंने कहा कि जिस तरह से इलाक़े के देशों में संकट है उसके मद्देनज़र ईरान में शांति व सुरक्षा, इस्लामी व्यवस्था के 40 वर्षीय इतिहास में एक कारनामा है। 

याद रहे वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली खामेनई ने बुधवार को पवित्र नगर मशहद में अपने भाषण में इस बात पर बल देते हुए कि इस्लामी गणतंत्र ईरान  ने क्षेत्र में अमरीकी साज़िशाों को नाकाम बनाया, कहा था कि ईरान ने इलाके में ईरानी राष्ट्र के सम्मान व  शक्ति की पताका लहरायी और तकफीरी आतंकवाद की कमर तोड़ने और शांति स्थापना में  प्रभावी भूमिका निभाई। (Q.A.)