राष्ट्रपति रूहानी का अंकारा में भव्य स्वागत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i60448-राष्ट्रपति_रूहानी_का_अंकारा_में_भव्य_स्वागत
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी का तुर्क राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने बुधवार को अंकारा में भव्य स्वागत किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०४, २०१८ १०:२५ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रपति रूहानी का अंकारा में भव्य स्वागत

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी का तुर्क राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने बुधवार को अंकारा में भव्य स्वागत किया है।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी सीरिया के बारे में ईरान, रूस और तुर्क राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में भाग लेने के लिए अंकारा के दौरे पर हैं।

तुर्क राष्ट्रपति की ओर से आधिकारिक स्वागत के बाद डाक्टर हसन रूहानी और तुर्क राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक आयोजित होगी और राष्ट्रपति रूहानी इसी प्रकार रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

द्विपक्षीय वार्ताओं के बाद तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सीरिया की स्थिति की समीक्षा करेंगे और आस्ताना वार्ता में होने वाली सहमति के क्रियान्वयन के मार्गों तथा सोची बैठक के आयोजन के विषय पर चर्चा करेंगे।

इसी प्रकार ईरान, तुर्की और रूस के विदेशमंत्री भी सीरिया के बारे में होने वाली बैठक में भाग लेंगे। 

ईरान, रूस और तुर्क के राष्ट्राध्यक्षों ने इससे पहले 22 नवम्बर 2017 को रूस के शहर सोची में सीरिया के बारे में आयोजित बैठक में भाग लिया था। (AK)