यमन संकट का राजनैतिक समाधान होः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i60750-यमन_संकट_का_राजनैतिक_समाधान_होः_ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने यमन संकट के राजनैतिक समाधान पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०९, २०१८ ०८:२७ Asia/Kolkata
  • यमन संकट का राजनैतिक समाधान होः ईरान

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने यमन संकट के राजनैतिक समाधान पर बल दिया है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने पिछले दिन बीबीसी की अरबी सेवा से बात करते हुए कहा कि ईरान, यमन संकट के हल के लिए हमेशा सहयोग पर तैयार है। 

उन्होंने कहा कि यमनी संकट के आरंभ से ही ईरान, सऊदी अरब के साथ इस देश के संकट के समाधान के लिए वार्ता चाहता था किन्तु सऊदियों ने इस सुझाव का विरोध किया। 

श्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि सऊदी अधिकारी यह सोच रहे थे कि यमन में शीघ्र ही सफल हो जाएंगे किन्तु एेसा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि सऊदी अरब की ओर से यमन पर सैन्य हमले शुरु होने के बाद हमने एक बार फिर युद्ध विराम और यमनी पक्षों के बीच सीधी वार्ता का सुझाव दिया किन्तु उन्होंने इसका विरोध किया। 

ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि अभी भी राजनैतिक हमल तलाश करने का अवसर बाक़ी है और सऊदी अरब इस संकट का शांतिपूर्ण चाहिए तो इस्लामी गणतंत्र ईरान इस विषय पर सहायता के लिए तैयार है। 

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने अमरीका के इशारे पर पिछले तीन वर्ष से यमन को पाश्विक हमलों का निशाना बनाने के अतिरिक्त पश्चिमी एशिया के इस निर्धन अरब देश का ज़मीनी, हवाई और समुद्री परिवेष्टन भी कर रखा है। 

सऊदी अरब के हमलों और परिवेष्टन के कारण हज़ारों यमनी शहरी शहीद और घायल हो चुके हैं जबकि कई लाख लोगों को अपना घरबार छोड़ने पर विवश होना पड़ा है। सऊदी अरब के परिवेष्टन के कारण इस निर्धन देश में खाद्य पदार्थ और दवाओं की भारी कमी का सामना है। (AK)