ईरान और इराक़ के बीच रक्षा सहयोग कमिशन का गठन होगा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i61318-ईरान_और_इराक़_के_बीच_रक्षा_सहयोग_कमिशन_का_गठन_होगा
इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षामंत्री ने ईरान और इराक़ के बीच रक्षा सहयोग कमिशन के आयोजन की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १८, २०१८ १२:०३ Asia/Kolkata
  • ईरान और इराक़ के बीच रक्षा सहयोग कमिशन का गठन होगा

इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षामंत्री ने ईरान और इराक़ के बीच रक्षा सहयोग कमिशन के आयोजन की सूचना दी है।

ईरान के रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातेमी ने इराक़ की राजधानी बग़दाद पहुंचने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इराक़ यात्रा के दौरान वह क्षेत्रीय परिवर्तन पर इराक़ी अधिकारियों से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

रक्षामंत्री ने कहा कि इस यात्रा के दौरान ईरान और इराक़ का पहला रक्षा सहयोग आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि इराक़ यात्रा के दौरान वह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग में विस्तार के लिए इराक़ के उच्चाधिकारियों से चर्चा करेंगे।

उन्होंने सीरिया पर अमरीका और उसके घटकों के हालिया मीज़ाइल हमले की निंदा करते हुए सीरिया पर अमरीका, फ़्रांस और ब्रिटेन की अपराधिक कार्यवाही, संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणापत्र और अंतर्राष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन है। (AK)