इस्राईली प्रधान मंत्री नेतनयाहू कॉमेडी शो अच्छा कर लेते हैं, ईरान
तेहरान ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर इस्राईली प्रधान मंत्री के नए प्रोपैगंडे को कॉमेडी शो बताया है।
मंगलवार को ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासमी ने कहा, इस्राईली प्रधान मंत्री नेतनयाहू ईरान के बारे में ऐसी स्थिति में झूठ फैला रहे हैं और हवा में हाथ पैर मार रहे हैं कि जब उनकी चालबाज़ी से सब अवगत हो चुके हैं।
नेतनयाहू ने सोमवार को टीवी पर प्रसारित हुए अपने भाषण में कुछ तस्वीरें, सीडीज़ और दस्तावेज़ दिखाते हुए दावा किया था कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के लिए ख़ुफ़िया कार्यक्रम चला रहा था।
यूरोपीय यूनियन की विदेश मामलों की प्रभारी फ़ेडरिका मोग्रेनी ने नेतनयाहू के इस नाटक पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि आईएईए अपनी 10 रिपोर्टों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम के शांतिपूर्ण होने की पुष्टि कर चुकी है। msm