ईरान ने पेरिस के आतंकी हमले की निंदा की
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने फ़्रान्स की राजधानी में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए का है कि संसार को चरमपंथ व तकफ़ीरी आतंकवाद के मुख्य प्रचारकों के नए और झूठ नारों से प्रभावित नहीं होना चाहिए।
बहराम क़ासेमी ने पेरिस में दाइश के आतंकी हमले के प्रभावितों से संवेदना जताते हुए कहा कि दाइश की ओर से इस हमले की ज़िम्मेदारी लिए जाने से पता चलता है कि क्षेत्र में अपनी निरंतर पराजय के बावजूद यह गुट संसार के किसी भी भाग में निर्दोष लोगों की जान लेकर अपना नाम बाक़ी रखने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो देश बरसों से दाइश व इसी प्रकार के आतंकी गुटों को अस्तित्व प्रदान करने, उनमें वैचारिक भ्रष्टता उत्पन्न करने और उनकी आर्थिक व सामरिक सहायता करने में लिप्त रहे हैं वे संसार के हर भाग में इन गुटों के अपराधों में शामिल हैं और इसके लिए उत्तरदायी भी हैं।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने कहा कि संसार को चरमपंथी विचारों व तकफ़ीरी आतंकवाद के मुख्य प्रचारकों को इस बात की अनुमति नहीं देनी चाहिए कि वे धोखा देने वाले नारों के साथ अपनी अस्थिरता व तबाही फैलाने वाली नीतियों को जारी रखें। उन्होंने इस बात का उल्लेख कतरे हुए कि चरमपंथ व आतंकवाद की कोई सीमा, देश या धर्म नहीं होता, कहा कि संसार को एकआवाज़ हो कर आतंकवाद व चरमपंथ से व्यापक व निरंतर संघर्ष करना चाहिए। (HN)