युरोप, परमाणु समझौते में ईरान के हितों की गैरेंटी देः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i63450-युरोप_परमाणु_समझौते_में_ईरान_के_हितों_की_गैरेंटी_देः_ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि यूरोप को बाक़ी बचे कम समय में परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने के बाद ईरान के हितों को पूरा करने की गैरेंटी देनी चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २१, २०१८ १४:४१ Asia/Kolkata
  • युरोप, परमाणु समझौते में ईरान के हितों की गैरेंटी देः ईरान

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि यूरोप को बाक़ी बचे कम समय में परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने के बाद ईरान के हितों को पूरा करने की गैरेंटी देनी चाहिए।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने सोमवार को साप्ताहिक प्रेस सम्मेलन में इस सवाल के जवाब में कि क्या परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने के बाद यूरोप की बड़ी कंपनियां ईरान के साथ सहयोग समाप्त कर देंगी और तेहरान के हित पूरा करने की ईरान की इच्छाओं को छोटी कंपनियों द्वारा पूरा करेंगी, कहा कि परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने से नए हालात पैदा हो गये हैं और परमाणु समझौते को जारी रखने के लिए अन्य पक्षों के बीच वार्ता जारी है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने जेसीपीओए को जारी रखने के लिए यूरोप की गैरेंटी पर बल दिया और कहा कि केवल बात ही काफ़ी नहीं है और व्यवहारिक चीज़ की महत्वपूर्ण होती है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इसी प्रकार सीरिया से समस्त विदेशी पक्षों से निकलने की रूस की मांग पर कहा कि कोई भी देश ईरान को सीरिया से निकलने पर मजबूर नहीं कर सकता, इस्लामी गणतंत्र ईरान एक स्वतंत्र देश है और सीरिया में ईरान की उपस्थिति, सीरिया सरकार के आधारिक निमंत्रण पर आतंकवाद से संघर्ष के लिए थी और है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने यह बयान करते हुए कि उन लोगों को सीरिया से निकलना चाहिए जिन्होंने सीरिया की क़ानूनी सरकार की अनुमति के बिना सीरिया पर अतिक्रमण किया है, कहा कि जब तक सीरिया की सरकार ईरान से सहायता मांगती रहेगी, तेहरान अपनी सहायता जारी रखेगा। (AK)