मिसाइल क्षमता, ईरान की रेड लाइन, जनरल जलाली
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i63626-मिसाइल_क्षमता_ईरान_की_रेड_लाइन_जनरल_जलाली
ईरानी सेना के वरिष्ठ कमांडर, ब्रिगेडियर जनरल गुलामरज़ा जलाली ने खुर्रमशहर की आज़ादी की वर्षगांठ के अवसर पत्रकारों से एक वार्ता में कहा कि ईरान के पास मिसाइल तकनीक है और उसने अपनी रक्षा नीति उसी के आधार पर तैयार की है इस लिए मिसाइल की सुरक्षा अर्थात देश की सुरक्षा व स्वाधीनता को सुनिश्चित बनाना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २४, २०१८ १४:४० Asia/Kolkata
  • मिसाइल क्षमता, ईरान की रेड लाइन, जनरल जलाली

ईरानी सेना के वरिष्ठ कमांडर, ब्रिगेडियर जनरल गुलामरज़ा जलाली ने खुर्रमशहर की आज़ादी की वर्षगांठ के अवसर पत्रकारों से एक वार्ता में कहा कि ईरान के पास मिसाइल तकनीक है और उसने अपनी रक्षा नीति उसी के आधार पर तैयार की है इस लिए मिसाइल की सुरक्षा अर्थात देश की सुरक्षा व स्वाधीनता को सुनिश्चित बनाना है।

उन्होंने सीरिया में इस्राईल की हालिया गतिविधियों के बारे में कहा कि ज़ायोनी, सीरिया के संकट में, अमरीका द्वारा तैयार ड्रामे में सैन्य खतरे बढ़ाने वाले की भूमिका निभा रहे हैं। 

ब्रिगेडियर जनरल गुलामरज़ा जलाली ने बल दिया कि अमरीका और ज़ायोनी शासन, दाइश के बना कर और उसका समर्थन करके यह कोशिश कर रहे थे कि इस गुट की मदद से ईरान के लिए क्षेत्र में खतरा पैदा कर दें लेकिन इस्लामी प्रतिरोध के जियालों ने दाइश का अंत करके, ज़ायोनियों की नींद उड़ा दी है। 

उन्होंने इसी प्रकार जेसीपीओए से अमरीका के निकलने पर युरोप के रुख के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा कि युरोप ने बता दिया है कि अमरीका के आर्थिक धावे के सामने टिकने की क्षमता नहीं रखता लेकिन वह कुछ उद्योगों और अमरीका के साथ व्यापार न करने वाले कुछ बैंकों के स्तर पर ईरान के साथ सहयोग जारी रख सकता है। (Q.A.)